
प्रज्ञा केंद्र में सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों और ऑनलाइन आवेदनों से जुड़ी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हैं। सेवा शुल्क और उपलब्धता के लिए संपर्क फॉर्म से प्रश्न भेजें।
जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र
JharSewa पर ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड और स्टेटस जांच में मदद।
योजना आवेदन व स्टेटस
मंईयां सम्मान, अबुआ आवास, पेंशन, PM किसान, उज्ज्वला आदि योजनाओं में आवेदन व स्टेटस।
आयुष्मान कार्ड
पात्रता जांच, आयुष्मान/वय वंदना कार्ड बनवाने और डाउनलोड में सहायता।
सरकारी नौकरी फॉर्म
रेलवे, SSC, JSSC, बैंक आदि के ऑनलाइन फॉर्म भरना, फोटो-हस्ताक्षर रीसाइज़, शुल्क भुगतान।
छात्रवृत्ति व एडमिशन
ई-कल्याण, NSP छात्रवृत्ति और कॉलेज एडमिशन फॉर्म।
पैन, वोटर ID, आधार अपडेट सहायता
ऑनलाइन आवेदन व सुधार फॉर्म भरने में मदद।
डिजिटल फॉर्म व बंडल
ज़रूरी सरकारी फॉर्म फॉर्म प्रिंट पेज पर हैं। पोर्टल व नागरिक सेवाओं के लिंक नागरिक सेवा पेज पर हैं। ऑनलाइन शॉप अभी शुरू नहीं हुई है।
सेवा लेने से पहले: कौन-सा काम कहाँ होता है
सरकारी कामों में सबसे आम परेशानी यह होती है कि आवेदक को पता नहीं होता कि कौन-सा काम ऑनलाइन खुद हो सकता है, कौन-सा अंचल/प्रखंड कार्यालय में होता है और कौन-सा केवल अधिकृत केंद्र पर। नीचे दी गई जानकारी इसी उलझन को दूर करने के लिए है।
प्रमाण पत्र (जाति, आय, आवासीय, EWS)
झारखंड में ये प्रमाण पत्र JharSewa पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन होकर अंचल कार्यालय की जाँच के बाद जारी होते हैं। आवेदन में आधार, फ़ोटो, स्व-घोषणा पत्र और ज़रूरत के अनुसार खतियान/वंशावली या आय से जुड़े कागज़ लगते हैं। विस्तार से पढ़ें: JharSewa जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र गाइड। प्रिंट करने वाले प्रारूप (EWS जाँच प्रतिवेदन सहित) फॉर्म प्रिंट पर हैं, और वंशावली बनाने के लिए वंशावली जनरेटर है।
सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म
फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पढ़कर पात्रता जाँचें, फिर फ़ोटो और हस्ताक्षर को माँगे गए साइज़/KB में तैयार करें। इसके लिए फ़ोटो व हस्ताक्षर रीसाइज़र, आयु कैलकुलेटर और PDF Compress काम आते हैं। ताज़ा भर्तियाँ सरकारी नौकरी सेक्शन में हैं।
योजनाएँ और छात्रवृत्ति
हर योजना का आवेदन उसके अपने पोर्टल या शिविर/कार्यालय से होता है — जैसे छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण या NSP, किसानों के लिए PM किसान पोर्टल। पात्रता और दस्तावेज़ समझने के लिए योजना पेज और नागरिक सेवा पेज देखें।
जो काम केवल अधिकृत केंद्र पर होते हैं
आधार में नया नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट और कुछ बैंकिंग/बीमा सेवाएँ केवल सरकार द्वारा अधिकृत केंद्रों पर ही होती हैं। ऐसे कामों के लिए किसी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें; आधिकारिक केंद्र की जानकारी संबंधित पोर्टल (जैसे UIDAI) पर मिलती है।
आवेदन जमा करने से पहले की जाँच-सूची
- नाम, पिता/पति का नाम और जन्मतिथि सभी दस्तावेज़ों में एक जैसी है या नहीं — अंतर हो तो पहले सुधार करवाएँ।
- मोबाइल नंबर चालू है और आधार/बैंक से जुड़ा है, ताकि OTP और सूचना मिल सके।
- सरकारी शुल्क केवल आधिकारिक पोर्टल पर भुगतान करें और रसीद सेव करें।
- आवेदन संख्या/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लिखकर सुरक्षित रखें; फॉर्म का PDF/प्रिंट रखें।
- सेवा शुल्क (यदि कोई हो) काम शुरू होने से पहले स्पष्ट पूछें। प्रश्न हो तो info@pragyakendra.in पर लिखें।
