1) फ़ोटो चुनें व क्रॉप करें Upload, rotate & crop
तैयार फ़ोटो प्रीव्यू Live preview
2) बैकग्राउंड हटाएँ / रंग बदलें Background
किनारे साफ़ करें Edge refine
3) क्वालिटी सुधार Enhance
4) इफ़ेक्ट Effects
5) प्रिंट शीट व डाउनलोड Sheet & download
Passport Size Photo Maker — बैकग्राउंड बदलें, फ़ोटो सुधारें, A4 शीट पर प्रिंट
इस्तेमाल कैसे करें
- साफ़ रोशनी वाली, सामने से ली गई फ़ोटो चुनें और फ़ोटो साइज़ (जैसे 3.5×4.5 cm) चुनें; “चेहरा-केंद्र ऑटो क्रॉप” से चेहरा बीच में लाएँ।
- बैकग्राउंड का रंग (सफ़ेद, हल्का नीला, ग्रे, लाल या अपना) चुनकर “बैकग्राउंड हटाएँ” दबाएँ; फिर “Auto Enhance” से क्वालिटी सुधारें और “पहले / बाद” से जाँचें।
- कागज़ (A4, 4×6 या 5×7 inch) और कॉपी की संख्या चुनें, फिर शीट PDF/JPG डाउनलोड करें या सीधे प्रिंट करें; ऑनलाइन फॉर्म के लिए KB सीमा भरकर सिंगल JPG लें।
किसके काम आता है
फ़ॉर्म, एडमिट कार्ड, ID और दस्तावेज़ों के लिए पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो तैयार करने और एक शीट पर प्रिंट करने के लिए। फ़ोटो आपके ब्राउज़र में ही प्रोसेस होती है।
साथ में काम आने वाले टूल: फ़ोटो व हस्ताक्षर रीसाइज़र · ID कार्ड प्रिंट व डॉक्यूमेंट स्कैन · फ़ोटो→PDF, PDF जोड़ें व छोटी करें
अभी खुली भर्तियाँ (अंतिम तिथि नज़दीक)
- जिला आयुष सोसाइटी धनबाद भर्ती 2026: डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPMU) 1 पद, संविदा | अंतिम तिथि : 28/11/2026 अंतिम तिथि: 28/11/2026
- ONGC अप्रेंटिस भर्ती 2026-27: 3,047 पद, 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/ग्रेजुएट | अंतिम तिथि : 29/11/2026 | तिथि बढ़ी अंतिम तिथि: 29/11/2026
- झारखंड फसल रक्षक भर्ती 2026 (जिलावार): गिरिडीह, लोहरदगा, साहेबगंज — ₹11,851 मासिक मानदेय | अंतिम तिथि : 30/11/2026 अंतिम तिथि: 30/11/2026
- NHM झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026: 106 संविदा पद (बिडिंग से) | अंतिम तिथि : 30/11/2026 | तिथि बढ़ी अंतिम तिथि: 30/11/2026
- झारखंड नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026: 200 संविदा पद (बिडिंग से) | अंतिम तिथि : 30/11/2026 | तिथि बढ़ी अंतिम तिथि: 30/11/2026
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो मेकर: विस्तृत गाइड और उपयोगी सुझाव
यह टूल एक सादी फ़ोटो को फ़ॉर्म, ऑनलाइन आवेदन या प्रिंट के लिए तैयार करता है: चेहरा बीच में क्रॉप करना, बैकग्राउंड का रंग बदलना, फ़ोटो की क्वालिटी सुधारना, हल्के इफ़ेक्ट लगाना और फिर A4 / 4×6 / 5×7 शीट पर कई कॉपी बनाना। सारा काम आपके फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में होता है।
इस टूल में क्या-क्या है
- बैकग्राउंड हटाएँ / रंग बदलें: सफ़ेद, हल्का नीला, हल्का ग्रे, लाल या अपनी पसंद का कोई भी रंग। किनारे नरम करने और अंदर-बाहर खिसकाने के स्लाइडर भी हैं।
- Auto Enhance: एक क्लिक में रोशनी (लेवल), रंग का झुकाव (व्हाइट-बैलेंस), हल्का नॉइज़ और शार्पनेस ठीक होती है। चाहें तो ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, सैचुरेशन, शार्पनेस और गर्माहट अलग-अलग स्लाइडर से बदलें।
- इफ़ेक्ट: B&W, Vivid और बहुत हल्का “सॉफ़्ट स्किन”।
- क्रॉप व सीधा करना: 3.5×4.5 cm, 3×4 cm, 2.5×3.5 cm, 2×2 inch, 4×6 cm या कस्टम mm साइज़; 90° घुमाना, पलटना, झुकी फ़ोटो सीधी करना और “चेहरा-केंद्र ऑटो क्रॉप”।
- पहले / बाद: एक बटन से असली फ़ोटो और बदली हुई फ़ोटो की तुलना, साथ में Undo, Redo और “रीसेट सब”।
- आउटपुट: शीट PDF, शीट JPG, सीधा प्रिंट और अकेली फ़ोटो का JPG। ऑनलाइन फॉर्म की KB सीमा के लिए अधिकतम KB भी भर सकते हैं।
कदम-दर-कदम इस्तेमाल
- “फ़ोटो चुनें” में अपनी फ़ोटो डालें (JPG, PNG या WEBP, 25 MB तक)। फ़ोन की फ़ोटो सीधे चुन सकते हैं।
- ऊपर से फ़ोटो साइज़ चुनें। फ़ॉर्म में जो साइज़ माँगा गया हो वही चुनें; न मिले तो “कस्टम” में mm भरें।
- “🎯 चेहरा-केंद्र ऑटो क्रॉप” दबाएँ। यह चेहरे को फ्रेम के बीच में लाता है। सिर का आकार आप ज़ूम और खींचकर अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदल सकते हैं।
- अगर फ़ोटो थोड़ी झुकी है तो “सीधा करें” स्लाइडर चलाएँ।
- “बैकग्राउंड बदलें” में रंग चुनें और “✨ बैकग्राउंड हटाएँ” दबाएँ। पहली बार AI मॉडल डाउनलोड होता है, इसलिए कुछ सेकंड लगते हैं।
- “Auto Enhance” दबाएँ और “↔ पहले / बाद” से देखें कि फ़ोटो बेहतर हुई या नहीं। ज़रूरत लगे तो स्लाइडर से हल्का बदलाव करें।
- कागज़ और कॉपी की संख्या चुनें। A4 पर “ऊपर से, एक लाइन में 6” जमावट में 3.5 cm चौड़ी 6 फ़ोटो पूरी चौड़ाई में आती हैं।
- PDF/JPG डाउनलोड करें या “प्रिंट” दबाएँ। प्रिंट में स्केल “100% / Actual size” रखें।
बैकग्राउंड बदलने के तीन तरीके
तेज़ AI (Fast) सबसे हल्का है (लगभग 10 MB, एक बार) और ज़्यादातर फ़ोटो के लिए ठीक रहता है। बेहतर AI (HD) थोड़ा बड़ा (लगभग 26 MB) है और बाल, कंधे व कपड़ों के किनारों पर बेहतर काम करता है। सरल तरीका बिना AI के कोनों के रंग से बैकग्राउंड पहचानता है; यह सादी, एक-रंग की दीवार पर ठीक चलता है, पर भीड़-भाड़ वाले बैकग्राउंड पर नहीं। अगर इंटरनेट की वजह से AI मॉडल लोड न हो, तो टूल अपने-आप “सरल” तरीके पर आ जाता है और बताता है।
नतीजे में बाल के किनारे कटे या खुरदुरे लगें तो “किनारे साफ़ करें” खोलकर “किनारा नरम” थोड़ा बढ़ाएँ, या “किनारा अंदर ↔ बाहर” से पुरानी दीवार की हल्की रेखा हटाएँ। फ़ोटो को हमेशा 100% ज़ूम करके देखें, खासकर कान और बालों के पास।
बेहतर परिणाम के लिए सुझाव
- अच्छी रोशनी में, कैमरे की तरफ सीधे देखकर फ़ोटो लें। चेहरे पर एक तरफ़ से तेज़ छाया न पड़े।
- बैकग्राउंड जितना सादा और चेहरे से अलग रंग का होगा, बैकग्राउंड हटाना उतना साफ़ होगा।
- प्रिंट के लिए फ़ोटो पेपर या अच्छे मोटे काग़ज़ पर रंगीन प्रिंट लें और सीधी कैंची/कटर से काटें।
- इफ़ेक्ट कम से कम रखें। पहचान वाली फ़ोटो में चेहरा असली दिखना ज़रूरी होता है, इसलिए सॉफ़्ट स्किन जान-बूझकर हल्का रखा गया है।
- ऑनलाइन फॉर्म में KB सीमा हो तो “सिंगल फ़ोटो की अधिकतम KB” में वही संख्या भरकर JPG डाउनलोड करें।
इन गलतियों से बचें
- बहुत पुरानी या धुँधली फ़ोटो लगाना। कई फ़ॉर्म हाल की फ़ोटो माँगते हैं।
- प्रिंट “Fit to page” पर करना, जिससे साइज़ छोटा-बड़ा हो जाता है।
- बैकग्राउंड का रंग फ़ॉर्म की माँग से अलग रखना। हर फ़ॉर्म या विभाग की अपनी शर्त हो सकती है, इसलिए रंग और साइज़ अधिसूचना में देखकर चुनें।
- टूल से बनी फ़ोटो को बार-बार दोबारा सेव और एडिट करना, जिससे क्वालिटी गिरती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या मेरी फ़ोटो सर्वर पर अपलोड होती है?
नहीं। फ़ोटो आपके ब्राउज़र में ही प्रोसेस होती है। बैकग्राउंड AI चुनने पर सिर्फ़ AI मॉडल की फ़ाइल इंटरनेट से डाउनलोड होती है, आपकी फ़ोटो कहीं नहीं भेजी जाती।
क्या यह पासपोर्ट ऑफ़िस के लिए मान्य है?
पासपोर्ट, वीज़ा आदि के अपने सख़्त नियम होते हैं। यह टूल सामान्य फॉर्म और प्रिंट के लिए है; आधिकारिक नियम संबंधित विभाग की वेबसाइट से जाँचें।
बैकग्राउंड हटाने में कितना समय लगता है?
पहली बार AI मॉडल डाउनलोड होने में इंटरनेट की स्पीड के हिसाब से कुछ सेकंड लगते हैं। उसके बाद उसी पेज पर दूसरी फ़ोटो में आम तौर पर एक-दो सेकंड लगते हैं (फ़ोन की स्पीड पर निर्भर)।
AI मॉडल लोड न हो तो क्या करें?
इंटरनेट जाँचकर दोबारा कोशिश करें, या “तरीका” में “सरल — बिना AI” चुनें। सादी दीवार वाली फ़ोटो पर यह अच्छा चलता है।
एक शीट में कितनी फ़ोटो आती हैं?
यह चुने गए साइज़ और कागज़ पर निर्भर है। टूल शीट के नीचे साफ़ बताता है कि कितनी फ़ोटो लगीं और अधिकतम कितनी आ सकती हैं।
फ़ोटो कितने KB की बनेगी?
खाली छोड़ने पर हाई क्वालिटी JPG बनती है। KB भरने पर टूल उसी सीमा के अंदर सबसे अच्छी क्वालिटी खोजता है। बहुत छोटी सीमा में फ़ोटो धुँधली हो सकती है।
🔒 सरकारी फॉर्म के लिए अंतिम माप, रंग और नियम हमेशा उसकी आधिकारिक अधिसूचना से मिलाएँ। सभी टूल: pragyakendra.in/tools · फॉर्म: फॉर्म प्रिंट
